मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हाथरस में बड़ा हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मुकदमा दर्ज

up bureau

उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में अगसोली चौराहे पर सोमवार देर शाम रोडवेज बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी

हाथरस में बड़ा हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मुकदमा दर्ज
शेयर करें

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में अगसोली चौराहे पर सोमवार देर शाम रोडवेज बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कासगंज से जलेसर जा रहा था युवक मृतक की पहचान अलीगढ़ के छर्रा निवासी सौरभ (20) के रूप में हुई है। सौरभ कासगंज से जलेसर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अगसोली चौराहे के पास पहुंचा, सिकंद्राराऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी। परिजन घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे, जहां उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें