मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Sitapur : तालाब में गिरी अनियंत्रित तेज रफ्तार कार, पांच लोग घायल

up bureau

तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा ताजा मामला जनपद सीतापुर कोतवाली लहरपुर क्षेत्र भदफर पुलिस चौकी का है जहां नेशनल हाईवे 730 पर खानीपुर के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया।

Sitapur : तालाब में गिरी अनियंत्रित तेज रफ्तार कार, पांच लोग घायल
Sitapur : तालाब में गिरी अनियंत्रित तेज रफ्तार कार, पांच लोग घायल
शेयर करें

सीतापुर। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा ताजा मामला जनपद सीतापुर कोतवाली लहरपुर क्षेत्र भदफर पुलिस चौकी का है जहां नेशनल हाईवे 730 पर खानीपुर के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है आज सुबह जनपद पीलीभीत से बहराइच जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे तालाब में गिर गई। जिससे पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तालाब के पानी में कार देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तत्काल मौके पर पहुंची भदफ़र पुलिस ने पांचो घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा भेज दिया। जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ओयल जिला अस्पताल रेफर किया। लेकिन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए लखीमपुर से पांचो घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। घायलों में रंजीत पुत्र राधेश्याम निवासी मोतीपुर जिला बहराइच अमित पुत्र भूपराम निवासी बीसलपुर जनपद पीलीभीत मनोज पुत्र भजन लाल निवासी बीसलपुर पीलीभीत सुरेंद्र पुत्र गोविंद निवासी कनका उचसिया बीसलपुर पीलीभीत व एक अज्ञात व्यक्ति जो कि पीलीभीत का निवासी बताया जा रहा है।

शेयर करें