1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Etawah : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार पांच युवकों में चार की मौत, एक की हालत गंभीर

Etawah : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार पांच युवकों में चार की मौत, एक की हालत गंभीर

शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे पांच युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी। भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By up bureau 

Updated Date

इटावा। शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे पांच युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी। भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें :- Banda : माफियाओं पर एक्शन और जीरो टॉलरेंस नीति, महिला अपराध और अपहरण की घटनाओं में कमी

मामला ऊसराहार थाना क्षेत्र के ऊसराहार सरसईनावर मार्ग का है जहां गुरुवार देर रात करीब नौ बजे बडा हादसा हो गया, जिसमें ऊसराहार दौलतपुर निवासी आशीष, हिंमाशु, रोहित, राहुल की मौत हो गई वहीं प्रांशु गंभीर रूप से घायल है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया एक बाइक पर पांच लोग सवार होकर घर जा रहे थे तभी टक्कर लगने से एक की मौके पर मौत हो गई अन्य तीन की सैफई पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई है । कुल चार लोगों की मौत हुई है एक गंभीर घायल है जिसका उपचार चल रहा है ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com