1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras में ट्रक-डंपर कीजोरदार भिड़ंत में चालक की मौत, एक घायल रेफर

Hathras में ट्रक-डंपर कीजोरदार भिड़ंत में चालक की मौत, एक घायल रेफर

यूपी के हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। दाल से भरे ट्रक और डंपर की अगसोली चौराहे के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर चालक 35 वर्षीय हरिओम पुरी निवासी शमशाबाद आगरा की मौके पर ही मौत हो गई।

By up bureau 

Updated Date

हाथरस। यूपी के हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। दाल से भरे ट्रक और डंपर की अगसोली चौराहे के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर चालक 35 वर्षीय हरिओम पुरी निवासी शमशाबाद आगरा की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें :- Banda : माफियाओं पर एक्शन और जीरो टॉलरेंस नीति, महिला अपराध और अपहरण की घटनाओं में कमी

दुर्घटना में एक वाहन चालक घायल हो गया। उसे पहले सिकंद्राराऊ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक भी घायल हो गया दाल से भरा ट्रक कासगंज की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया।

मृतक के परिजनों को किया सूचित

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया गया। यातायात बहाल कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

पढ़ें :- बांदा का शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में बिखेरेगा वैश्विक चमक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com