मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बिग बी ने देखी अभिषेक की घूमर, नहीं रोक पाए आंसू

Rakesh

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म घूमर को लेकर अब बिग बी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने अपने बेटे की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा घूमर देखी

Amitabh Bachchan
शेयर करें

मुंबई। अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म घूमर को लेकर अब बिग बी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने अपने बेटे की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा घूमर देखी और फिल्म देखते हुए वो दो बार रोए भी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर और शबाना आजमी लीड रोल में हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- मैंने घूमर देखी वो दो बार रविवार की दोपहर और फिर रात में भी। इस फिल्म के बारे में कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।फिल्म के पहले फ्रेम से ही मेरी आंखों में पानी भर आया और जब ऐसी किसी प्रोजेक्ट में आपकी अपनी औलाद हो तो आंसू रुकते ही नहीं हैं।फिल्म में उनके हर एक रिएक्शन पर कोई न कोई विचार मन में आ ही जाते हैं।

बिग बी ने आगे लिखा कि फिल्म के इमोशंस क्रिकेट के गेम से जुड़े हैं और फिल्म की कहानी एक लड़की के ठोस इरादे को पूरा करने की जिद पर है।लेकिन फिल्म में परिवार की ताकत और मां के साथ को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया हैं। फिल्म को बेहद सरल तरीके से नैरेट किया गया है।जो कि डायरेक्टर आर बाल्की की खासियत है।उन्होंने इतने सिंपल तरीके से इतने कॉम्प्लेक्स इमोशंस दर्शकों तक पहुंचाए हैं।

अमिताभ बच्चन ने फिल्म का एक डायलॉग भी कोट किया,उन्होंने लिखा- फिल्म का सबसे शानदार डायलॉग है “एक लूजर क्या महसूस करता है वो तो मुझे पता है, मैं देखना चाहता हूं कि एक विनर कैसे और क्या महसूस करता है” इसको कोट करते हुए बिग बी ने लिखा कि ये इमोशन हम सभी ने अपनी जिंदगी में कभी न कभी जरूर महसूस किया होगा।

शेयर करें