मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Covid-19: बिहार के गया में कोरोना का ब्लास्ट, एक साथ चार विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले

इंडिया वॉइस

Bihar News: चीन में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है इसको देखते हुए भारत में भी कोरोना अलर्ट जारी कर दिया गया है। विदेश से आए सभी नागरिकों का हवाई अड्डे पर RTPCR टेस्ट हो रहा है। जिससे पता चला है कि बिहार के गया में कोरोना के चार विदेशी नागरिक संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया है।

शेयर करें

Bihar News: चीन में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है इसको देखते हुए भारत में भी कोरोना अलर्ट जारी कर दिया गया है। विदेश से आए सभी नागरिकों का हवाई अड्डे पर RTPCR टेस्ट हो रहा है। जिससे पता चला है कि बिहार के गया में कोरोना के चार विदेशी नागरिक संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के अनुसार गया एयरपोर्ट पर हुई आरटीपीसीआर जांच के बाद यह बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि चारों विदेशी में एक थाईलैंड, दो इंग्लैंड और एक म्यानमार का है। ये बोधगया (Bodhgaya) के लिए आए हैं। इसी क्रम में गया एयरपोर्ट पर 2 से 5 परसेंट विदेशियों की कोरोना को लेकर आरटीपीसीआर जांच होती है। इसी आरटीपीसीआर जांच में सभी चारों विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Covid पॉजिटिव मिलने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है, जिस होटल में उन्होंने बुकिंग कराई थी, उसी में उन्हें आइसोलेट किया गया है। इस संबंध में गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया कि 4 विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है, इसमें अधिकांश गंभीर नहीं हैं, लेकिन तमाम एहतियात बरतते हुए उनका इलाज किया जा रहा है. इसमें थाई समेत विभिन्न देशों के विदेशी हैं।

बिहार में सभी को किया अलर्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर इसी तरह कोरोना के मरीज मिलते रहे तो बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है. जानकारियों हो कि पहले से ही संभावना जताई जा रही थी, कि जिस तरह से कई दूसरे देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। उससे हजारों विदेशियों के गया-बोधगया आने से इसका फैलाव हो सकता है। अब एक बार जब 4 पॉजिटिव मिले हैं, तो इसे लेकर अब अलर्ट कर दिया गया है। इस संबंध में गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर हुई जांच में 4 विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी बौद्ध धर्म गुरु के आगमन के गया एयरपोर्ट को पहुंचे। इस बीच उनकी आरटीपीसीआर जांच हुई और अब आई रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सभी को उनके द्वारा बुक कराए गए होटल में आइसोलेट कर दिया गया है।

टैग: bihar news
शेयर करें