1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पटना में बेखौफ बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली, मच गया हड़कंप

पटना में बेखौफ बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली, मच गया हड़कंप

बिहार में हुई एक और दिल देहला देने वाली वारदात, जिससे कानों व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये। आपको बता दें कि, पटना में बेखौफ बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Patna news: बिहार में हुई एक और दिल देहला देने वाली वारदात, जिससे कानों व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये। आपको बता दें कि, पटना में बेखौफ बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- बिहार में एनडीए 'पांडवों' की तरह एकजुट, PM मोदी हैं 'विश्व शांतिदूत': जदयू विधायक श्याम रजक

ये घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मामला शास्त्री नगर इलाके का है। यहां चेन स्नैचरों ने बेखौफ होकर फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

रात में एक बजे के करीब की घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना रात करीब 1 बजे की है, जब एक हॉस्टल संचालिका समेत 4 लोग स्कूटी और बुलट पर थे और घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और महिला से चैन मांगी। इस पर महिला के साथ जो लोग थे, उन्होंने विरोध जताया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला समेत 4 लोगों को गोली लगी है। घायलों को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। फिलहाल चारों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ी अपडेट, STET 2025 का शेड्यूल हुआ जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com