1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar : बिहार के सहरसा में कोसी नदी की उपधारा में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Bihar : बिहार के सहरसा में कोसी नदी की उपधारा में डूबने से तीन बच्चों की मौत

बिहार के सहरसा जिले में महादेवमठ गांव में सोमवार को कोसी की उपधारा में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सहरसा,02 मई। बिहार के सहरसा जिले में महादेवमठ गांव में सोमवार को कोसी की उपधारा में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

मृतक में दो बच्चे सहोदर भाई हैं। जानकारी के मुताबिक महादेवमठ गांव में एक वृद्ध की मौत हो गई थी। जिसका दाह संस्कार करने के बाद सभी कोसी की उपधारा में नहाने लगे। इसी दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। जहां मौजूद लोगों ने बच्चे को डूबते देख सभी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला, जिन्हें इलाज के लिए सलखुआ अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृत बच्चे में रामचंद्र प्रसाद सिंह के 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, बरुण सिंह के दो पुत्र रूपेश कुमार (14) तथा सुदर्शन कुमार(13) है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com