मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड: कमांडेंट की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा जेवरात व नगदी

Rajni

यूपी के गाजीपुर जिले में तैनात जिला कमांडेंट की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने जेवरात व नगदी से भरा पर्स लूट लिया और फरार हो गए।

loot
शेयर करें

रुद्रपुर।  यूपी के गाजीपुर जिले में तैनात जिला कमांडेंट की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने जेवरात व नगदी से भरा पर्स लूट लिया और फरार हो गए। झपटा लगने से कमांडेंट की पत्नी चलती स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

एलायंस कॉलोनी फेस-एक निवासी दिपांशु प्रकाश ने बताया कि उनके पिता तेज प्रकाश गाजीपुर में जिला कमांडेंट होमगार्डस के पद पर तैनात हैं। 22 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका चचेरा भाई सुनील उनकी मां कमलेश रानी को स्कूटी से भूतबंगला स्थित बुआ के घर से एलायंस कॉलोनी घर छोड़ने आ रहा था।

इस दौरान कॉलोनी के मुख्य गेट से महज सौ मीटर की दूरी पर अचानक दो बाइकों पर सवार युवकों ने मां से पर्स छीनने की कोशिश की। जिस कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। चचेरा भाई और मां सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से हो गए।

बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गए। जिसमें 6500 रुपये, मोबाइल, दो तोले सोने की चेन सहित कई दस्तावेज रखे हुए थे। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू कर दिया है।

टैग: Bike
शेयर करें