मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में 50 हजार का इनामिया मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, बाइक और असलहा बरामद

HO BUREAU

यूपी के गाजियाबाद जिले की कौशांबी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध असलहा व चोरी की बाइक बरामद की गई। कौशांबी पुलिस वैशाली पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइकसवार इंदिरापुरम की ओर से आता दिखाई दिया।

accused
accused
शेयर करें

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले की कौशांबी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध असलहा व चोरी की बाइक बरामद की गई। कौशांबी पुलिस वैशाली पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइकसवार इंदिरापुरम की ओर से आता दिखाई दिया।

उसे रुकने का इशारा करने पर वह नहीं रुका और बाईं ओर कच्चे रास्ते से एलिवेटिड के नीचे यूपी गेट की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने बाइकसवार का पीछा किया। कुछ दूर चलने के बाद उसकी बाइक फिसल गई।

पुलिस को अपनी ओर आता देख इनामिया ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमीर पुत्र कमरुद्दीन निवासी बीरहम्मपूरी की पुलिया थाना सीलमपुर (दिल्ली) बताया। आरोपी शालीमार गार्डन में लूट एवं हत्या की घटना में वांछित था। पुलिस ने उस पर 50 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था।

शेयर करें