मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

आदिपुरुष पर सियासतः घटिया राजनीति के लिए BJP कर रही  मां सीता और श्रीराम का अपमानः आप

Rajni

आदिपुरुष फिल्म को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आप ने फिल्म आदिपुरुष पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

adipurush
शेयर करें

नई दिल्ली। आदिपुरुष फिल्म को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आप ने फिल्म आदिपुरुष पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह  ने शनिवार को कहा कि  आज मैं बहुत दुख के साथ कह रहा हूं कि बीजेपी अपनी घटिया राजनीति के लिए मां सीता और श्री राम का अपमान कर रही है।

मां सीता, श्री राम और हनुमान का नाम लेते ही सभी हिंदुओं का सिर सम्मान से झुकता है। हमारे ऐसे भगवान पर इन्होंने घटिया फिल्म बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायलॉग घटिया हैं। ऐसे घटिया डायलॉग ने हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का काम किया है। एक सीन कल्पना के आधार पर है कि माता सीता को छुरी मार दी जाती है।

कल्पना के आधार पर क्या कुछ भी दिखा सकते हो। कहा कि कल्पना के आधार पर रामचरितमानस के आधार को बदल देंगे। बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए आप सांसद ने कहा कि फिल्म पुष्कर धामी, नरोत्तम मिश्रा, सीएम योगी, शिवराज चौहान, एकनाथ शिंदे, मनोहर लाल खट्टर के आशीर्वाद से बनी है। ये लोग ना राम के हैं, न आम के हैं और न किसी काम के।

शेयर करें