मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

झारखंड में विधानसभा गेट के सामने धरना पर बैठे भाजपा विधायक

इंडिया वॉइस

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 13वें दिन सोमवार को भाजपा विधायक विधानसभा गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए हैं।

Jharkhand latest News updates
शेयर करें

रांची : झारखंड में बजट सत्र चल रहा है, इसी दौरान सरकार को भाजपा के विधायकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, विधायकों  ने हेमंत सरकार पर कोयला चोरी करवाने समेत पत्थर लीज पर लेने के आरोप लगाये।

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 13वें दिन सोमवार को भाजपा विधायक विधानसभा गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए हैं। कोयला, पत्थर और बालू लुटवाने वाली सरकार हाय हाय के नारे भाजपा विधायक लगा रहे हैं। इस दौरान भाजपा विधायक अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए हैं। तख्तियों पर लिखा है कि कोयला चोरी करवाने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दो, पत्थर लीज अपने नाम कराने वाले हेमंत सोरेन इस्तीफा दो सहित अन्य शामिल है। इस अवसर पर भाजपा विधायक बिरंची नारायण, रणधीर सिंह, अनंत कुमार ओझा सहित अन्य शामिल थे। वहीं दूसरी ओर आजसू विधायक लंबोदर महतो धरना पर बैठे रहे। 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग मांग कर रहे हैं।

शेयर करें