Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भ्रष्ट केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भ्रष्ट केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल सरकार के झूठ, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के विरूद्ध आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट्स को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल सरकार के झूठ, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के विरूद्ध आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट्स को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन ले गई। प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा के विभिन्न मोर्चों के साथ ही चांदनी चौक जिले के हजारों कार्यकर्ता सम्मलित हुए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, पवन शर्मा,  दिनेश प्रताप सिंह, योगिता सिंह,  लता गुप्ता,  विष्णु मित्तल, गजेंद्र यादव,  विनय रावत, इम्प्रीत सिंह बख्शी, प्रवीण शंकर कपूर,  सोना कुमारी, किशन शर्मा, शशि यादव, सुनील यादव,  नीरज तिवारी,  सीएल मीणा,  विनोद सहरावत, अनिस अब्बासी, ऋचा पांडेय मिश्रा, मनोज त्यागी,  विधायक जितेन्द्र महाजन, कुलदीप सिंह, विजेंद्र धामा, डा. अनिल गुप्ता आदि थे।

दिल्ली का मध्यम एवं व्यापारी वर्ग देश की सबसे महंगी बिजली खरीद रहाः वीरेन्द्र सचदेवा 

इस मौके पर श्री सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार झूठ, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद की सरकार है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार सबको फ्री बिजली व पानी का सपना दिखा कर सत्ता में आई, पर चुनाव जीत कर बिजली- पानी की छूट को एक वोट बैंक की योजना बना दिया। जिसके परिणामस्वरूप आज दिल्ली का मध्यम वर्ग एवं व्यापारी देश की सबसे महंगी बिजली खरीदते हैं।

श्री सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचार में तो केजरीवाल सरकार ने सभी सीमाएं लांघ दी है। 2015-16 में आटो मीटर घोटाले एवं डी.टी.सी. बस खरीद घोटाले से शुरू हुआ भ्रष्टाचार का खेल अब स्कूल निर्माण से लेकर शराब वितरण तक हर ओर व्याप्त है। सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, अमानतुल्लाह खान के भ्रष्टाचार इस सरकार की पहचान है और अमानतुल्लाह खान पर तो भ्रष्टाचार का मामला खुद दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने दर्ज किया है।

पढ़ें :- हरियाणाः कौशल रोजगार भंग कर बिना शर्त दी जाए पक्की नौकरी, निजीकरण पर लगे रोक

श्री बिधूड़ी ने कहा कि जिन जिन को केजरीवाल ने ईमानदारी का चोला पहनाया वे आज जांच के घेरे में हैं और वह दिन दूर नहीं जब अरविंद केजरीवाल भी जेल के अंदर होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com