मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उतराखंडः रिश्ता तार-तार, जीजा ने लूटी युवती की अस्मत, मुक़दमा दर्ज

Rajni

UP के बलिया जिले से आई युवती की जीजा ने ही अस्मत लूट ली। वह यहां अपनी बहन के पास आई थी। उसकी बहन गर्भवती है और बहन ने ही उसे अपनी देखभाल के लिए बुलाया था।

rape with girl
शेयर करें

लक्सर। UP के बलिया जिले से आई युवती की जीजा ने ही अस्मत लूट ली। वह यहां अपनी बहन के पास आई थी। उसकी बहन गर्भवती है और बहन ने ही उसे अपनी देखभाल के लिए बुलाया था। लेकिन जीजा ने मौके का फायदा उठाकर रिश्ते को ही तार-तार कर दिया।

लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के यहां आई युवती के साथ उसके जीजा द्वारा बलात्कार किए जाने तथा मामले का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक वह अपनी गर्भवती बहन की देखभाल के लिए खानपुर थाना क्षेत्र में अपने जीजा के घर आई हुई थी।

आरोप है कि उसके जीजा ने रिश्तेदारी का हवाला देते हुए अपना घर दिखाने के बहाने अपने गांव ले गया। वहां उसके साथ बंद कमरे में जबरन बलात्कार किया। खानपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें