Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Budget 2022 : केन्द्र सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम जारी रखने का किया फैसला, 3165.50 करोड़ रुपये आवंटित

Budget 2022 : केन्द्र सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम जारी रखने का किया फैसला, 3165.50 करोड़ रुपये आवंटित

खेलो इंडिया कार्यक्रम में खेल के मैदान का विकास,स्कूल और विश्वविद्यालय दोनों स्तरों पर एक मजबूत खेल प्रतियोगिता संरचना की स्थापना है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली :  केन्द्र सरकार ने “खेलो इंडिया – खेल के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम” की योजना को 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) तक जारी रखने का निर्णय लिया है और इसके लिए 3165.50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

पढ़ें :- मंच पर खास पलः योगी की मौजूदगी में सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को भेंट की NAMO वाली जर्सी

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया योजना को जारी रखने की मंजूरी देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

ठाकुर ने कहा, “खेलो इंडिया योजना में पांच साल के विस्तार और बजट 2022 में बजट आवंटन में 48 प्रतिशत के इजाफे से इसे राष्ट्रीय स्तर पर महत्व देने तथा इसे प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना में शामिल करने के लिए मंत्रालय और सभी हितधारकों की ओर से मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।”

खेलो इंडिया कार्यक्रम में खेल के मैदान का विकास, सामुदायिक कोचिंग, खेलों को बढ़ावा देना, ग्रामीण/स्वदेशी खेलों, दिव्यांगो के लिए खेल और महिला खेलों के लिए स्कूल और विश्वविद्यालय दोनों स्तरों पर एक मजबूत खेल प्रतियोगिता संरचना की स्थापना, चुनिंदा विश्वविद्यालयों में खेल उत्कृष्टता के केंद्रों के निर्माण सहित खेल के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण अंतराल को भरना, प्रतिभा की पहचान और विकास, खेल अकादमियों को सहायता, स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय शारीरिक फिटनेस अभियान का कार्यान्वयन शामिल है।

पढ़ें :- बाबा विश्वनाथ की नगरी में पीएम मोदीः बनारस को मिली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, 30 हज़ार दर्शक ले सकेंगे खेल का आनंद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com