मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, दो की मौत, 30 गंभीर

HO BUREAU

यूपी के फिरोजाबाद जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटने से दो की मौत हो गई। बस में 60 लोग सवार थे। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। बस छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से वृंदावन होते हुए प्रयागराज जा रही थी।

accident
accident
शेयर करें

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटने से दो की मौत हो गई। बस में 60 लोग सवार थे। हादसे में  30 यात्री  घायल हुए हैं। बस छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से वृंदावन होते हुए प्रयागराज जा रही थी।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा नसीरपुर थाना अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ।

शेयर करें