मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आगरा में स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने कुचला, दो की मौत

Rajni

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के कछपुरा में गुरुवार सुबह कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कुचल दिया।

car accident
शेयर करें

आगरा। आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के कछपुरा में गुरुवार सुबह कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो मासूमों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गए।

हादसे के बाद कार सवार चारों लोग फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आगरा – फतेहाबाद रोड जाम कर दिया।

एसीपी फतेहाबाद और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

शेयर करें