मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मथुरा में भीषण सड़क हादसाः ट्रक में घुसी कार, चार की चली गई जान

Rakesh

यूपी के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हाइवे पर अनियंत्रित कार ट्रक में जा घुसी। मृतकों में तीन कार सवारों सहित ट्रक चालक शामिल है। जबकि दो कार सवार गंभीर घायल हो गए।

accident
शेयर करें

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हाइवे पर अनियंत्रित कार ट्रक में जा घुसी। मृतकों में तीन कार सवारों सहित ट्रक चालक शामिल है। जबकि दो कार सवार गंभीर घायल हो गए।

हादसा जैत गांव के नजदीक चौधरी ढाबा के सामने हुआ। कार सवार अलीगढ़ से शनिदेव मंदिर दर्शन करने किलावन जा रहे थे। ट्रक ड्राइवर हाइवे पर ट्रक को खड़ा करके चौधरी ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने देर रात चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार को पुलिस जैत थाना ले आई।

शेयर करें