मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

सीबीएसई ने जारी किए सीटीईटी 2023 एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Rakesh

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 19 अगस्त को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

cbse
शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 19 अगस्त को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन पर डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। एक नया टैब खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, सिक्योरिटी पिन और डेट ऑफ बर्थ सहित अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

सबमिट पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. डिटेल्स अच्छी तरह जांच लें।एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसकी कॉपी प्रिंट कर लें। कुछ दिन पहले वेबसाइट पर प्रकाशित ऑफिशियल नोट के अनुसार परीक्षा 20 अगस्त को ओएमआर बेस्ड ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा कि परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर की उपलब्धता के आधार पर शहर आवंटित किए गए हैं। परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि उम्मीदवारों को उनके वर्तमान पते के जिले के निकटतम शहर दिया गया है।

टैग: education
शेयर करें