1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Elections 2022 : चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा, राहुल गांधी ने कहा- ये है पंजाब वासियों का फैसला

Punjab Elections 2022 : चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा, राहुल गांधी ने कहा- ये है पंजाब वासियों का फैसला

राहुल गांधी ने कहा क‍ि चन्‍नी गरीब घर के बेटे हैं। वो गरीबी को समझते हैं और गरीबी से निकले हैं। उनके खून में पंजाब है। सिद्धू जी के भी खून में पंजाब है। चन्‍नी के अंदर अहंकार नहीं है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 6 फरवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) के लिए कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पिछले 111 दिनों में करवाए गए विकास कार्यों पर मोहर लगाते हुए फिर से सीएम फेस घोषित कर दिया है। ये चार महीने के अंदर दूसरा मौका है जब कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी पर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दांव खेला है। पंजाब के लुधियाना से वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये पंजाब वासियों का फैसला है, जिससे वो सहमत हैं। राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस ने वायस कॉल, इंटरनल बातचीत के जरिए मुख्यमंत्री का चेहरा चुना है।

पढ़ें :- 'माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं...', छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी

जनता ने चन्नी को सीएम के लिए पहली पसंद चुना

पढ़ें :- किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर मांगा समर्थन

रैली के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि इस मामले में पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल किया था। जिसके चलते पंजाब के लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में अपनी पहली पसंद चुना है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के लिए लुधियाना से वर्चुअल रैली का आयोजन किया था। जिसके चलते प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और 117 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का परिवार चमकौर साहिब की अनाज मंडी में लगाई गई स्क्रीन के सामने आम जनता के बीच ही बैठा हुआ था। सीएम चेहरा घोषित होने के बाद चरणजीत चन्नी ने कहा कि अब पंजाब में नवजोत सिद्धू मॉडल लागू होगा वो केवल माध्यम बनेंगे।

चन्‍नी के अंदर अहंकार नहीं है- राहुल गांधी

पढ़ें :- Rahul Gandhi on PM Modi : 'वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं...', PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

चन्नी चमकौर साहिब के साथ ही भदौर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रह रहे हैं। राहुल गांधी की पिछले हफ्ते हुई जालंधर रैली में सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस को सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए। सिद्धू और चन्नी दोनों ने राहुल गांधी से इस संबंध में फैसला लेने की अपील की थी। वहीं लुधि‍याना में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा क‍ि चन्‍नी गरीब घर के बेटे हैं। वो गरीबी को समझते हैं और गरीबी से निकले हैं। उनके खून में पंजाब है। सिद्धू जी के भी खून में पंजाब है। काटकर देख सकते हैं। इनके खून में पंजाब दिखेगा। चन्‍नी के अंदर अहंकार नहीं है। जनता के बीच जाते हैं। मोदी और योगी तो जनता के बीच नहीं जाते।

राहुल गांधी ने कहा क‍ि ये पंजाब का फैसला है। हमने कार्यकताओं से पूछा है, प्रत्‍याशियों से पूछा है और पार्टी के शीर्ष नेताओं से पूछा है। सबने कहा क‍ि हमें गरीब घर का सीएम चाह‍िए। चरणजीत सिंह चन्‍नी ही होंगे सीएम पद के उम्‍मीदवार। इस ऐलान के बाद चन्‍नी ने राहुल गांधी को शुक्र‍िया कहा। साथ ही चन्नी ने कहा क‍ि ये अकेले का काम नहीं है। हम सब मिलकर पंजाब के लिए काम करेंगे।

पढ़ें :- Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'.

चरणजीत सिंह चन्‍नी दलित हैं। पंजाब में दलितों की आबादी करीब 32 फीसदी है। चन्नी रामदसिया सिख समुदाय से आते हैं। चन्नी की दलितों के साथ सिख समुदाय पर भी अच्छी पकड़ है। चन्नी को चेहरा बनाने से दलित वोट के साथ सिख वोट भी कांग्रेस को मिल सकते हैं।

बतादें कि पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को ही की जाएगी। उम्मीदवारों को सुविधा ऐप के जरिए ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com