Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुस्तक ‘किस्सा ढपोर शंख का’ पर बाल साहित्यकार अरविंद साहू हुए सम्मानित

पुस्तक ‘किस्सा ढपोर शंख का’ पर बाल साहित्यकार अरविंद साहू हुए सम्मानित

अखिल भारतीय गंगा प्रसाद सिंह बिष्ट बाल साहित्य सम्मान एवं पुरुस्कार ऊंचाहार  निवासी प्रख्यात बाल साहित्यकार अरविंद कुमार साहू को दिया गया है।

By Rajni 

Updated Date

हरिद्वार। अखिल भारतीय गंगा प्रसाद सिंह बिष्ट बाल साहित्य सम्मान एवं पुरुस्कार ऊंचाहार  निवासी प्रख्यात बाल साहित्यकार अरविंद कुमार साहू को दिया गया है।

पढ़ें :- उत्तराखंडः राष्ट्रपति मुर्मू 23 अप्रैल को दीक्षांत समारोह में बांटेंगीं उपाधि

यह सम्मान बाल साहित्य संस्थान (अल्मोड़ा) उत्तराखंड द्वारा देश के प्रतिष्ठित बाल साहित्यकारों की पुस्तकों पर दिया जाता है। यह सम्मान उनके चर्चित बाल कहानी संग्रह- ‘किस्सा ढपोर शंख का’ पर मिला है।

बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है यह पुस्तक

सम्मान समारोह  हरिद्वार के नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढाग में आयोजित किया गया था। इस सम्बंध में लेखक अरविंद कुमार साहू ने बताया कि पुस्तक ‘किस्सा ढपोर शंख का’ अनेक रोचक और मनोरंजक बाल कहानियों का संग्रह है। जिसका पुस्तक रूप में प्रथम संस्करण 2017 में प्रकाशित हुआ था। अब भी यह पुस्तक बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

कार्यक्रम में  नेहरू युवा केंद्र  दिल्ली के पूर्व  निदेशक  दयानन्द  आर्य, पूर्व कुलपति  एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ  राम निवास मानव,  साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता गोविंद शर्मा, बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा  उत्तराखंड के  सचिव  उदय किरोला  मौजूद थे।  इस अवसर पर  देशभर के 10 राज्यों  से  आए लगभग सौ से अधिक शिक्षाविद एवं साहित्यकार उपस्थित रहें।

पढ़ें :- मुरादाबाद में पुजारी की गला काटकर हत्या, खुलासे को पुलिस की 5 टीमें बनीं

ज्ञातव्य है कि अरविंद कुमार साहू द्वारा रचित आठ उपन्यास,  दस बाल कहानी संग्रह, सहित बाल कविताओं और अन्य विधाओं की चौबीस पुस्तकों सहित अब तक देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में एक हजार से अधिक फुटकर रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान सहित देश- विदेश के अनेक प्रतिष्ठित बालसाहित्य सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अनेक रचनाएं अँग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में अनुदित भी हो चुकी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com