मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिले सीएम धामी, हुएं  भावुक, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Rajni

चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर सीएम धामी भावुक हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड जवानों को श्रद्धांजलि दी

cm dhami
शेयर करें

चमोली। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर सीएम धामी भावुक हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड जवानों को श्रद्धांजलि दी। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी और  दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आएं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पुलिस मैदान में मृत होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि 

पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा , इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि 19 जुलाई को नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की जान चली गई थी। जबकि कई झुलस गए थे।

टैग: action
शेयर करें