मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिले आदित्य ठाकरे, कही ये बात, पढ़ें

इंडिया वॉइस

बिहार की राजधानी पटना पहुंचे शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव को राजनीति के रेस का लंबा घोड़ा बताते हुए कहा कि जिस तरह का खेल महाराष्ट्र में बीजेपी ने खेला उसे पूरे देश ने देखा

शेयर करें

बिहार की राजधानी पटना पहुंचे शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव को राजनीति के रेस का लंबा घोड़ा बताते हुए कहा कि जिस तरह का खेल महाराष्ट्र में बीजेपी ने खेला उसे पूरे देश ने देखा।  आदित्य ने कहा कि मेरी और तेजस्वी के बीच लंबे समय से बात होती रही है। लेकिन, आज पहली बार मुलाकात हुई है और आगे भी यह मुलाकात जारी रहेगी।

बता दें, आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव के बीच करीब 45 मिनट की मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचल भी तेज हो गयी है. अपने बिहार दौरे के दौरान आदित्य ने सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। आदित्य ठाकरे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अन्ने मार्ग गए थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अन्ने मार्ग पहुंचे मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद जब दोनों बाहर आए तब मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश युवा है और युवाओं के लिए हम लोग मिलकर काम करेंगे।

वहीं आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी को राजनीति के रेस का लंबा घोड़ा बताते हुए कहा कि जिस तरह का खेल महाराष्ट्र में BJP ने खेला वह पूरे देश ने देखा। हालाकि जब आदित्य से यह पूछा गया कि क्या अब महाराष्ट्र में बिहारियों के साथ पिटाई की कोई घटना तो नहीं होगी ना अगर होगी तो क्या आप इसका विरोध करेंगे तब इसका जवाब देने के बजाए वो इस सवाल को टालते नजर आए।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि पहली बार मैं पटना आया हूं। लेकिन, जिस तरह से मेरा स्वागत यहां आप लोगों ने किया है। इसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। बिहार मेरे दिल में रहेगा।

टैग: bihar news
शेयर करें