Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. सीएम नीतीश की कार पीछे की तरफ से लुढकी, सड़क मार्ग से छठ घाटों का कर रहे थे निरीक्षण

सीएम नीतीश की कार पीछे की तरफ से लुढकी, सड़क मार्ग से छठ घाटों का कर रहे थे निरीक्षण

सीएम नीतीश कुमार बुधवार को एक बार हादसे का शिकार होने से बचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार बुधवार को हादसा ग्रस्त होने से बच गई। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी क्रम में पाटीपुल घाट पर पहुंचे। घाट की तैयारी देखकर जमकर तारीफ किए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पढ़ें :- Bihar News: सीवान में राम जानकी पथ निर्माण का मुआवजा पचरुखी और बसंतपुर अंचल में बाटने की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की अमला जमा मौजूद था। पाटीपुल घाट भ्रमण कर घाट से गंगा सेतु पथ पर जाने के लिए चढ़ान पर उनकी गाड़ी चढ़ते ही धीमी हो गई लगा की कार पीछे की तरफ लुढक जाएगी।

कार की स्थिति को देखकर मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी सहित पुलिस के जवान दौड़ पड़े। चढ़ान पर किसी तरह से मुख्यमंत्री की गाड़ी चढ़ गई। तब अधिकारियों ने राहत की सांसे ली। मुख्यमंत्री घाटों के निरीक्षण करते हुए आगे की तरफ बढ़ गए।

छठ पर्व की तैयारियों का सीएम नीतीश कुमार लगातार जायजा ले रहे हैं। बीते 15 अक्टूबर को भी मुख्यमंत्री पटना के गंगा घाटों का जायजा लेने के लिए निकले थे। वह स्‍टीमर पर सवार होकर छठ पूजा के लिए इंतजामों का जायजा ले रहे थे और अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

पढ़ें :- Bihar News: गोपालगंज जिले में भीषण सड़क हादसा, पिकअप अनियंत्रित होकर साइकिल सवार पर पलटा, हादसे में 4 की मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com