1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मप्र: भाजपा के स्थापना दिवस पर कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज, कमलनाथ पर कसा तंज

मप्र: भाजपा के स्थापना दिवस पर कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज, कमलनाथ पर कसा तंज

मध्यप्रदेश में आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 2023 के विधानसभा पर जमकर हमला बोला।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भोपाल, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस के रामनवमी मनाने के सर्कुलर पर मचे घमासान पर कहा कि कांग्रेस अंतर्विरोधों से जूझ रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ने के फैसले पर भी तंज कसा है।

पढ़ें :- चिता पर लेटी आदिवासी महिलाएं: Ken-Betwa River Linking Project के खिलाफ उग्र विरोध

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के पास न दिशा है, न गति है। न नेता है, न ही नीति है और न नेतृत्व है। कई बार वह भाजपा की नकल करने की कोशिश करती है। अंदर से ही विरोध के स्वर उठते हैं। कांग्रेस बिखर रही है। कांग्रेस का कुनबा टूट रहा है। इसलिए अलग ढपली और अलग राग उनके निकल रहे हैं।

स्थापना दिवस के मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि आज हम कुशाभाऊ ठाकरे समेत उन सभी नेताओं को भी प्रणाम करते हैं, जिन्होंने जनसंघ को मध्य प्रदेश में मजबूत किया। लाखों कार्यकर्ताओ के परिश्रम से जनसंघ लगातार आगे बढ़ता गया। जनसंघ से भाजपा बनी। भाजपा की जब नीव रखी तब अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा। इसके बाद भाजपा की केंद्र में सरकार बनी अटल जी पीएम बने। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक नया उदय हुआ है। लाखों लाख कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विजय अभियान जारी है। राजनीति में हमारी विचारधारा देश और समाज के निर्माण की थी। उसे लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल ने जनसंघ की स्थापना की थी। लाखों- करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम पुष्पित पल्लवित हुए। जनसंघ ने कश्मीर समेत कई आंदोलन ने खड़े किए और आज ग़ैरकांग्रेसी युग कि शुरुआत हुई है।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटी, तीन तलाक खत्म हुआ, अयोध्या में राम मंदिर बना, गरीबों, महिलाओं के सशक्तिकरण का काम हो रहा है, युवाओं को नई दिशा दी जा रही है। साथ ही भारत आज ऐसी ताकत है, जिसके बिना दुनिया का काम नहीं चल सकता। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com