मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में कोलंबिया, 27 की मौत, कई लोग घायल,पढ़ें

इंडिया वॉइस

कोलंबिया से लैंडस्लाइड के चलते 27 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि भूस्खलन को लेकर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बात बताते हुए जानकारी दी कि इस भूस्खलन में अबतक कम से कम 27 लोगों की जान गई है।

शेयर करें

कोलंबिया से लैंडस्लाइड के चलते 27 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि भूस्खलन को लेकर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बात बताते  हुए जानकारी दी कि इस भूस्खलन में अबतक कम से कम 27 लोगों की जान गई है। मालूम हो कि कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 230 किमी  दूर रिसाराल्डा राज्य में प्यूब्लो रिको और सांता सेसिलिया के गांवों के बीच भारी बारिश होने के चलते भूस्खलन हुआ। राष्ट्रपति ने इस बता पर गहरा दुख जताया है।

भूस्खलन के चलते राज्य की एक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें 27 लोगों की जान गई है। इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति पेट्रो ने ट्विटर पर लिखा, “दुख के साथ मुझे यह कहना पड़ रहा है कि प्यूब्लो रिको, रिसाराल्डा में हुई त्रासदी में अब तक 27 लोगों की जान चली गई है। जान गंवाने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि इस हादसे के पीड़ितों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पीड़ितों की मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि हादसे में जान गंवाने वालों के शवों को शहर के एक स्टेडियम में लाया जा रहा है। स्टेडियम का इस्तेमाल आमतौर पर खेल के लिए किया जाता है। वहीं रिसाराल्डा के गवर्नर विक्टर मैनुअल तामायो ने इससे पहले जानकारी दी थी कि हादसे की चपेट में आई बस में से पांच लोगों को जिंदा बचा लिया गया है।

मौजूद अधिकारियों ने कहा था कि कोलंबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली और चोको प्रांत के कोंडोटो के बीच जा रही बस में कम से कम 25 लोग सवार थे।

शेयर करें