मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

रूस-यूक्रेन के बीच 57 बार टूटा युद्धविराम, अमेरिका ने जारी की चेतावनी

इंडिया वॉइस

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव में युद्ध की आशंकाएं बनी हुई है। इस तनाव में अमेरिका ने चेतावनी जारी की है।

US President Joe Biden
शेयर करें

कीव, 18 फ़रवरी। यूक्रेन की सीमा से सेना हटाने के रूस के दावों के बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंकाएं बनी हुई हैं। अमेरिका ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में बमों के धमाके गूंज रहे हैं। दोनों देशों के बीच 57 बार युद्ध विराम टूटने से लोग दहशत में हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र डोनबास में गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। गोलाबारी के कारण स्टेनित्सा लुहांस्का के एक घर में आग लग गई। कुछ स्कूलों पर भी हमला हुआ है। इन हमलों के लिए रूस के अलगाववादियों को जिम्मेदार माना जा रहा है, जबकि रूस का कहना है कि ये हमले यूक्रेन की सेना कर रही है।

दोनों देश भले ही इन हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, किन्तु इन घटनाओं को युद्ध की आहट के तौर पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने कहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि यूक्रेन के पास मौजूद डेढ़ लाख रूसी सैनिक आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहे हैं।

इस बीच रूस ने अपने युद्धपोत से काला सागर में तोप से गोले दागे हैं। फ्लीट कमांडर एडमिरल इगोर ओसिपोव के नेतृत्व में इसे सैन्य अभ्यास करार दिया गया है।

शेयर करें