मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः वरिष्ठ नेताओं के आपसी विवाद से कांग्रेस मुश्किल में

Rajni

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं ।

congress
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं । कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आपसी द्वंद नए विवादों को तो जन्म दे दी रहा है।

वहीं विपक्षियों को जुबानी हमले करने का भी मौका दे रहा है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस में नया विवाद फिर से हरीश रावत वर्सेज हरक सिंह रावत का सामने आ रहा है। जिसमें हरक सिंह रावत हरीश रावत को कलयुग का राम तथा अपने को कलयुग का भरत बता रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने उन्हें इतना परेशान कर दिया था जिस से बचने के लिए उन्हें यह रास्ता अपनाना पड़ा था और अपनी ही सरकार से बगावत कर विपक्षी दल को समर्थन देना पड़ा था।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ऊपर किए गए हरक सिंह रावत के जुबानी हमलों पर अब पार्टी के नेता भी गोलमाल जवाब देते हुए नजर । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा की माने तो अगर 2016 में सियासी घटनाक्रम के लिए दोषी माना जाए तो वह कांग्रेसी विधायकों की वजह से नहीं बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हुआ था । साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप अगर राम भरत के बात हो रही है तो इस युग में भी राम भरत का मिलाप होना चाहिए।

टैग: congress
शेयर करें