Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. विरोधः केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली 22 अक्टूबर को, हजारों कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर, रैली में 10 हजार से भी अधिक लोगों के जुटने का दावा

विरोधः केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली 22 अक्टूबर को, हजारों कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर, रैली में 10 हजार से भी अधिक लोगों के जुटने का दावा

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में भाजपा की केंद्र सरकार, सांसदों व चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ ‘जवाब दो-हिसाब दो’ अभियान को लेकर दिल्ली की आम जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में भाजपा की केंद्र सरकार, सांसदों व चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ ‘जवाब दो-हिसाब दो’ अभियान को लेकर दिल्ली की आम जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

पढ़ें :- Video: पीएम मोदी के गढ़ में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, गुजरात में छेड़े अयोध्या - अडानी के तार

पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने जारी बयान में कहा कि पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तिलक नगर में रविवार (22 अक्टूबर) को दोपहर 3 बजे कांग्रेस की विशाल प्रतिज्ञा रैली होगी। रैली को प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली और दिल्ली के प्रभारी दीपक बाबरिया के अलावा पश्चिमी दिल्ली के सभी पूर्व विधायक व कांग्रेस के बड़े नेता भी संबोधित करेंगे।

प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों के सिलसिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा तिलक नगर व जेल रोड़ स्थित 14 मार्केटों के दुकानदारों व उनकी संस्थाओं से भी सम्पर्क किया गया है। भारी संख्या में निगम के अत्याचार व सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार से दुखी दुकानदार भी कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में भाग लेंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली की एक दर्जन से भी ज्यादा बड़ी धार्मिक संस्थाओं ने प्रतिज्ञा रैली को समर्थन देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा रैली में अरविन्दर सिंह लवली को सभी धार्मिक संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पार्टी ने बड़े पैमाने पर रैली की तैयारियां की है। ज्ञातव्य है कि श्री लवली के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता एकजुट होकर सड़कों पर निकल गए हैं, जिसके चलते विरोधी दल परेशान हैं।

रैली को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर लगाए हैं होर्डिंग्स

पढ़ें :- BRS ने कांग्रेस नेता को दी नसीहत- 'राहुल गांधी ऐसे संविधान की रक्षा करेंगे आप, देश कैसे करे भरोसा'

श्री शर्मा ने शनिवार को रैली स्थल का दौरा करने के बाद बताया कि दिल्ली कैंट क्रिबी प्लेस से नजफगढ़, पंखा रोड़, राजौरी गार्डन आदि क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर होर्डिंग लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार देर रात तक तिरंगे से पाटकर समस्त क्षेत्र को कांग्रेसमय कर दिया जाएगा।

तिरंगों से पाटकर रैलीस्थल को किया गया कांग्रेसमय

श्री शर्मा ने दावा किया कि रैली में 10 हजार से भी ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। जिसमें सिक्ख व पंजाबी समुदाय के अलावा ग्रामीण, पुनर्वास कालोनियों के लोग, पूर्वांचलवासियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। रैली में कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे जो पश्चिमी दिल्ली की समस्याओं से संबधित होंगे, जिसमें ग्रुप हाउसिंग सोसायटी व डीडीए फ्लैट भी शामिल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com