मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

फिल्म अभिनेता सलमान खान को 5 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

इंडिया वॉइस

अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पत्रकार के साथ बदतमीजी करने के मामले में 5 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया है।

SALMAN kHAN
शेयर करें

मुंबई : फिल्म अभिनेता सलमान खान को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पत्रकार के साथ बदतमीजी करने के मामले में 5 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया है।

पत्रकार अशोक पांडे 24 अप्रैल 2019 को अपने कैमरामैन के साथ मुंबई में जुहू इलाके से कांदिवली की ओर जा रहे थे। रास्ते में सलमान खान साइकिल चलाते दिखे, इसलिए उन्होंने इस दृश्य की फोटो लेनी चाही जिसके लिए उनके बॉडीगार्ड से अनुमति भी ली। इसके बावजूद फोटो लेने के दौरान सलमान खान भड़क गए। इसके बाद उनके दोनों बॉडीगार्ड ने उनका कैमरा छीन लिया और उनके साथ बदतमीजी की थी।

अशोक पांडे ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में की थी लेकिन मामले पर कारगर कार्रवाई न होने पर अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में आवेदन दिया था। इसी आवेदन के आधार पर अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान को 5 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर रहने के लिए समन जारी किया है।

शेयर करें