मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

संभल में पुलिस की गोली से बदमाश जख्मी, 10 हजार का था इनामी

HO BUREAU

संभल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश पर 10 हजार का इनाम था। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। संभल कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद चंदौसी बाईपास पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जहां किसी बदमाश के आने की सूचना पुलिस को मिली।

sambhal encounter
sambhal encounter
शेयर करें

संभल। संभल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश पर 10 हजार का इनाम था। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। संभल कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद चंदौसी बाईपास पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जहां किसी बदमाश के आने की सूचना पुलिस को मिली।

पुलिस ने बाइक से जा रहे बदमाश को रोका तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और बाइक भी पुलिस ने बरामद की है।

शेयर करें