मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जालौन में मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार

Rakesh

यूपी के जालौन जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लग गई। इस दौरान पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

encounter
शेयर करें

जालौन। यूपी के जालौन जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लग गई। इस दौरान पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की योजना बनाते समय जिले की एसओजी टीम के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश प्रिंस उर्फ आशु दोहरे का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 3 तमंचे बरामद किए हैं।

शेयर करें