Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शिकंजाः दिल्ली में साइबर क्राइम गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

शिकंजाः दिल्ली में साइबर क्राइम गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नॉर्थ दिल्ली साइबर पुलिस ने साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गरोह फर्जी दस्तावेजों पर फर्जी कंपनियां बना कर इंडियामार्ट पर फर्जी अकाउंट बनाकर रिक्वेस्ट डाल कर थोक विक्रेताओं को ठगी का शिकार बनाते थे। साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले एक बैंक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को नॉर्थ डिस्ट्रिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली साइबर पुलिस ने साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गरोह फर्जी दस्तावेजों पर फर्जी कंपनियां बना कर इंडियामार्ट पर फर्जी अकाउंट बनाकर रिक्वेस्ट डाल कर थोक विक्रेताओं को ठगी का शिकार बनाते थे। साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले एक बैंक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को नॉर्थ डिस्ट्रिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- मशहूर फिल्म निर्माता संदीप कपूर के साथ 50 लाख की धोखाधड़ी, अच्छे रिटर्न का ख्वाब दिखाकर बिल्डिंग निर्माण में कराया निवेश  

उत्तरी दिल्ली पुलिस की साइबर पुलिस ने एक ऐसे साइबर गरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी तरीके से सदर बाजार इलाके में कंपनी बना कर ऑफिस बनाते थे और उसकी वेबसाइट ओर फर्जी अकाउंट बनाकर बड़े होलसेलर को रिक्वेस्ट भेजा करते थे। जिसमें यह भारी मात्रा में क्रिकेट संबंधित व अन्य सामान खरीदते थे और फर्जी तरीके से चेक देकर आधी अधूरी पेमेंट किया करते थे। यह सिलसिला 2019 से दिल्ली में साइबर गरोह चला रहा था।

यहां कुछ दिन बड़ी-बड़ी मार्किट में जहां बड़े-बड़े होलसेलर व्यापार करते थे। उनके बीच में अपने फर्जी कम्पनी का ऑफिस खोल देते थे। जब होलसेलर को इन पर पूर्ण विश्वास हो जाता तो यह लोग व्यापारियों को ठगी का शिकार बनाकर दूसरी जगह पर फिर अपनी नई कंपनी नई नाम से खोला करते थे। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि यह साइबर गरोह प्राइवेट बैंक में बैंक के कर्मचारी के साथ मिलीभगत कर बैंक में फर्जी खाता खोलकर बैंक की चेकबुक से व्यपारियों से सामान का पेमेंट किया करते थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com