मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हिमाचल की रहने वाली थी मृतका

Rakesh

यूपी के मथुरा जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के बीएसए चौकी क्षेत्र में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका 26 वर्षीया छात्रा शालिनी महाजन हिमाचल की रहने वाली थी। घटना बीएसए इंजीनियर कॉलेज के गेट के सामने पहलवान मार्केट की है। छात्रा किराए के मकान में रहती थी।

police
शेयर करें

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के बीएसए चौकी क्षेत्र में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका 26 वर्षीया छात्रा शालिनी महाजन हिमाचल की रहने वाली थी। घटना बीएसए इंजीनियर कॉलेज के गेट के सामने पहलवान मार्केट की है। छात्रा किराए के मकान में रहती थी।

घटना की सूचना के बाद मौके पुलिस पहुंची। छात्रा के कमरे का गेट तोड़कर पुलिस उसके कमरे में घुसी। घटनास्थल पर मौके पर छात्रों व आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुट गई। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। छात्रा लवानिया लाइब्रेरी के ठीक सामने बनी बिल्डिंग में किराए पर रहती थी।

शेयर करें