मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सड़क पर बोल्डर आने से धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद, प्रदेशभर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट  

Rajni

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर पत्थरों का मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया हैं।

road block
शेयर करें

देहरादून।  प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर पत्थरों का मलबा आने से आवागमन बाधित हो गया हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने 15 जुलाई को उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सभी जिलों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। यात्रा करने से परहेज करें। इसके साथ ही खुले स्थान पर मवेशियों व वाहनों का न रखें। तेज बारिश की वजह से पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर जगह-जगह भारी बोल्डर आने से सड़क बंद है।

धारचूला के तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि सड़क 5-6 स्थानों पर बंद है। रास्ता खोलने के लिए टीम को भेजा गया है। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं।

शेयर करें