Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. मैनपुरी में डिंपल यादव ने जसवंतनगर में किया रोड शो, पढ़ें पूरी खबर

मैनपुरी में डिंपल यादव ने जसवंतनगर में किया रोड शो, पढ़ें पूरी खबर

मैनपुरी में डिंपल यादव ने रोड- शो किया। रोड शो के दौरान सपा के कई कार्यक्रता मौजूद थे। डिंपल यादव ने कहा कि यह उपचुनाव नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मैनपुरी में डिंपल यादव ने रोड- शो किया। रोड शो के दौरान सपा के कई कार्यक्रता मौजूद थे। डिंपल यादव ने कहा कि यह उपचुनाव नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग है। नेताजी ने ही मैनपुरी की कायापलट की है। जिले में दिखने वाला सारा विकास समाजवादियों की देन है। भाजपा बताए कि मैनपुरी के विकास के लिए क्या किया है। चुनावों का परिणाम ही देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।

पढ़ें :- जयंती पर नमनः लखनऊ में हंगामें के बीच अखिलेश यादव ने गेट फांदकर जेपी को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि पहला चुनाव है, जिसमें नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी द्वारा कराए गए विकास कार्य उनकी हमेशा याद दिलाते रहेंगे। नेताजी को नेताजी मैनपुरी ने ही बनाया। पहली बार सांसद बने तो देश के रक्षा मंत्री बने। रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई यादगार निर्णय लिए।

नेताजी ने मैनपुरी को देश की राजनीति में पहचान दी। पुराने लोग जानते हैं कि लोकसभा क्षेत्र आज से 40 साल पहले कैसा था। नेताजी के प्रयास से ही मैनपुरी की कायापलट हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com