Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. राहुल के समर्थन में सोशल मीडिया पर ‘डरो मत’ कैंपेन शुरू…..कार्यकर्ताओं का दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन..

राहुल के समर्थन में सोशल मीडिया पर ‘डरो मत’ कैंपेन शुरू…..कार्यकर्ताओं का दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन..

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे...

By Shahi 

Updated Date

विपक्षी दल सड़कों पर उतरे

पढ़ें :- मध्य प्रदेशः ट्रक का टायर फटने से टकराई छात्र-छात्राओं से भरी बस, दो की मौत

कांग्रेस नेता राहुल गाधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है….इस फैसले से पहले कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों ने पहले संसद और फिर दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किया….इस बीच प्रियंका और सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची…..सदस्यता रद्द करने के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे…दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया…इस दौरान उनकी पुलिस से भी झड़प हुई……कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया…..वहीं जम्मू में भी प्रदर्शन हुए…..

 

सोशल मीडिया पर ‘डरो मत’ कैंपेन शुरू

इधर, राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी ने सोशल मीडिया पर ‘डरो मत’ कैंपेन शुरू किया है….पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भी इसे लगाया गया है…पार्टी के कार्यकर्ता इसे शेयर कर रहे हैं….इसके अलावा पार्टी के प्रदर्शनों में भी इस नारे को बैनर-पोस्टर पर प्रमुखता से इस्तेमाल किया जा रहा है……वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है…सच बोलते हुए जिये हैं…सच बोलते रहेंगे…देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे’…..

पढ़ें :- सांसद निशिकांत दुबे के बयान से झारखंड में सियासत गरमाई, चारुशीला ट्रस्ट की ज़मीन को लेकर सरकार पर बोला हमला

 

‘हमें चुप नहीं कराया जा सकता’

वहीं जयराम रमेश ने कहा कि ‘हम राजनीतिक और कानूनी तौर पर यह लड़ाई लड़ेंगे…हमें चुप नहीं कराया जा सकता है…दबाया नहीं जा सकता….पीएम से जुड़े अडाणी के महाघोटाले पर जेपीसी बनाने की बजाए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की जा रही है…भारतीय लोकतंत्र का ओम शांति हो गया है’…उधर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि ‘राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है…इसके साथ ही वे एक सांसद के रुप में अयोग्य हो गए हैं…यह सजा अपने आप में बड़ी अजीब है..

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com