Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः झांसी में नशे में धुत कार चालक ने 7 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत, 4 गंभीर, बोनट में फंसकर 100 मीटर तक घसीटती रहीं महिलाएं

यूपीः झांसी में नशे में धुत कार चालक ने 7 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत, 4 गंभीर, बोनट में फंसकर 100 मीटर तक घसीटती रहीं महिलाएं

यूपी के कानपुर-झांसी हाइवे पर गुरुवार की देर शाम चिरगांव थाना क्षेत्र के गुलारा में नशे में धुत कार चालक ने पैदल जा रही 7 महिलाओं को कुचल दिया। इनमें जेठानी, देवरानी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले लिया है।

By Rajni 

Updated Date

झासी। यूपी के कानपुर-झांसी हाइवे पर गुरुवार की देर शाम चिरगांव थाना क्षेत्र के गुलारा में नशे में धुत कार चालक ने पैदल जा रही 7 महिलाओं को कुचल दिया। इनमें जेठानी, देवरानी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले लिया है। कार में फंसकर दो महिलाएं करीब 100 मीटर तक घसीटती रहीं।

पढ़ें :- बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

गुरुवार देर सायं गुलारा गांव की 7 महिलाएं धान की रोपाई करके पैदल अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही सभी गांव के करीब पहुंचीं, तभी कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहीं इन महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में सरोज एवं सुमन कार की बोनट में फंस गईं। यह देख कर लोगों ने शोर मचाया लेकिन, ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। तेज रफ्तार कार महिलाओं को करीब 100 मीटर दूरी तक घसीटते ले गई।

पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ा

घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सरोज, सुमन एवं रिंकी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रिंकी सरोज की देवरानी थी। एसपीआरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया है।

पढ़ें :- संभल में तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com