मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः नशे में धुत युवकों ने वन आरक्षक पर किया हमला, पांच गिरफ्तार

Rakesh

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में वन परिक्षेत्र तुरतुरिया में पिकनिक मनाने गए नशे में धुत युवकों ने वन आरक्षक पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया।

accuse
शेयर करें

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में वन परिक्षेत्र तुरतुरिया में पिकनिक मनाने गए नशे में धुत युवकों ने वन आरक्षक पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवकों ने वन आरक्षक विकास बूढ़ेर के सिर पर बीयर से ताबड़तोड़ वार किया।

गंभीर अवस्था में आरक्षक को कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके सिर पर 14 टांके लगे हैं। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी आरोपी नशे में धुत थे। घटना के बाद जबतक पुलिस पहुंचती तब तक 4 आरोपी फरार हो चुके थे। कसडोल थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 146,48, 49, 353 332, 186 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में पांच को जेल भेज दिया गया।

शेयर करें