मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

सड़क किनारे योगा कर रहे किशोरों के ऊपर से गुजरी डंपर, तीन की मौत, दो गंभीर

Rajni

यूपी के झांसी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाइवे पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास हुआ। ये सभी बच्चे सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे थे।

victim's family
शेयर करें

झांसी। यूपी के झांसी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाइवे पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास हुआ। ये सभी बच्चे सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार 

पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे पांच किशोरों को डंपर ने रौंद दिया। उनमें से तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि झांसी-कानपुर हाइवे पर गांव खिल्ली के नजदीक हुए इस भीषण हादसे में तीन बच्चों अभिराज (13) पुत्र अमृत सिंह, अनुज (14) पुत्र भूरे और आरव (14) पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे सुंदरम और लक्ष्य झांसी मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। डंपर सर्विस लेन पर आकर बेकाबू हो गया और वहां बैठे किशोरों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां दोनों की हालत नाजुक है।

शेयर करें