मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

अमेरिका के टेक्सास में 5.4 रिक्टर स्केल की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके

इंडिया वॉइस

टेक्सास के इतिहास में सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आया, जहां तेल और फ्रैकिंग गतिविधि होती है। क्षति या चोट की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने बताया कि ये टेक्सास के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा।

शेयर करें

US Earthquake: टेक्सास के इतिहास में सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आया, जहां तेल और फ्रैकिंग गतिविधि होती है। अमेरिका में टेक्सास राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को यहां 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जोकि इतिहास इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा। हालांकि यहां अभी किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई और यह स्थानीय समयानुसार पांच बजकर 35 मिनट पर ये आया।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र मिडलैंड से 22 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तरपश्चिम में जमीन से करीब नौ किलोमीटर की गहराई में स्थित था। यह भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए। मिडलैंड में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने पहले ट्वीट कर चेतावनी दी थी कि यह टेक्सास राज्य के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा।

यूएसजीएस के कोलराडो में राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र की भूभौतिकीविद जेना पर्सली ने कहा कि भूकंप के झटके 1,500 से अधिक लोगों ने महसूस किए। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद कम तीव्रता का भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया।

आपको बता दें कि इससे पहले, पश्चिमी टेक्सास में इसी तरह की तीव्रता का भूकंप आया था। 16 नवंबर को आए भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। इसका केंद्र मिडलैंड से लगभग 95 मील (153 किलोमीटर) पश्चिम में था।

शेयर करें