मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

6.1 तीव्रता का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आया भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

इंडिया वॉइस

एक बार फिर हिली अंडमान और निकोबार की धरती, द्वीप समूह में आया भूकंप. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके करीब 2.30 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई।

शेयर करें

Earthquake: एक बार फिर हिली अंडमान और निकोबार की धरती, द्वीप समूह में आया भूकंप। केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार तड़के एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके तड़के करीब 2.30 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कैंपबेल बे से 431 किमी दूर था। भूकंप की गहराई जमीन से 75 किमी नीचे थी। भूकंप के झटके जोरदार थे लेकिन अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

NCS ने ट्वीट किया, “परिमाण का भूकंप: 6.1, 24-09-2022, 04:23:27 IST, अक्षांश: -41.34 और लंबा: -75.61, गहराई: 10 किमी, स्थान: 979 किमी SSW, चिली में आया।” भूकंप के बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पहले बीते 5 जुलाई को भी अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई थी. सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप से धरती हिलने लगी थी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे. इस भूकंप का केंद्र अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से करीब 215 किलोमीटर दूर था. भूकंप के झटके तेज थे, लेकिन इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था. इससे पहले 4 जुलाई को भी अंडमान में भूकंप आया था.

शेयर करें