मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ED ने कोयला घोटाले के आरोपियों पर कसा शिकंजा, आईएएस अधिकारी रानू साहू गिरफ्तार

Rajni

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में धन शोधन के एक मामले में सख्त कार्रवाई की है। ED ने आईएएस अधिकारी रानू साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

ranu sahu
शेयर करें

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में धन शोधन के एक मामले में सख्त कार्रवाई की है। ED ने आईएएस अधिकारी रानू साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

साहू वर्तमान में राज्य कृषि विभाग में हैं निदेशक 

छत्तीसगढ़ कैडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी साहू वर्तमान में राज्य कृषि विभाग में निदेशक के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वह कोयला समृद्ध कोरबा और रायगढ़ जिले में कलेक्टर थीं। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को साहू के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी। ईडी ने कथित कोयला लेवी घोटाला मामले की जांच के तहत पहले भी साहू से जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी और उनकी संपत्ति जब्त की थी।

ईडी ने आयकर विभाग की एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच शुरू की थी। ईडी ने अपनी जांच के तहत पिछले साल अक्टूबर में राज्य के कई शहरों में छापेमारी की थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और एक अन्य कोयला व्यवसायी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था।

बाद में ईडी ने राज्य की शक्तिशाली नौकरशाह मानी जाने वाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में पदस्थ उपसचिव सौम्या चौरसिया को भी गिरफ्तार किया था। समीर विश्नोई के बाद साहू राज्य में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा की दूसरी अधिकारी हैं, जिन्हें केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।

ईडी राज्य में कथित शराब घोटाले की भी कर रही जांच 

इसके अलावा ईडी राज्य में कथित शराब घोटाले की भी जांच कर रही है, जिसमें कांग्रेस नेता और रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाठी, शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन, होटल कारोबारी नितेश पुरोहित और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

टैग: arrest ED
शेयर करें