1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ED Raid : पूजा सिंघल के करीबी अनिल झा के ठिकानों पर ईडी का छापा

ED Raid : पूजा सिंघल के करीबी अनिल झा के ठिकानों पर ईडी का छापा

Jharkhand News : जानकारी के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के करीब अनिल झा के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने अनिल झा के अलावा विशाल चौधरी के घर व ऑफिस पर छापेमारी की है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 24 मई। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की टीम ने निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के करीबी अनिल झा के ठिकानों पर मंगलवार सुबह एक साथ छापा मारा है। टीम ने झा के रांची के छह स्थानों और बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्थान पर छापा मारा है।

पढ़ें :- Jharkhand में वेतन संकट: कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

ईडी की टीम द्वारा रांची में भगवती कंस्ट्रक्शन के अनिल झा के करीब 6 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। भगवती कंस्ट्रक्शन के अशोकनगर स्थित ठिकानों पर भी ईडी की टीम जांच कर रही है। कायस लगाए जा रहे हैं अनिल झा की कंपनी व  पूजा सिंघल के बीच करीबी संबंधों की जानकारी के आधार पर ही ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की है।

इसके साथ ही ईडी विशाल चौधरी के अरगोरा स्थित दफ्तर व अशोक नगर स्थित आवास पर भी छापेमारी कर दस्तावेज खंगाल कर रही है। चौधरी स्कील एंड डेवलपमेंट विभाग से जुड़ी एनजीओ को चलाते हैं। भाजपा के नेता निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर बताया है कि “सुना है चौधरी जी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के काफ़ी करीबी हैं और उर्जा विभाग झारखंड के मालिक हैं,लगता है कि झारखंड अब इन तालिबानी के हाथों है,सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं बची ?”

एक बार फिर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इस छापे पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि देखिए भैया हम देर से ट्वीट कर रहे हैं, आज जो छापा चल रहा है ईडी का वह झा जी और चौधरी जी पर चल रहा है, जो झारखंड के किसी राजा के यहां धन पहुंचाने के बिचौलिये थे।

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज

निशित केसरी के दफ्तर पहुंची ईडी की टीम

आपको बता दें कि निशित केसरी के दफ्तर भी ईडी की टीम पहुंची। ईडी ने यहां पहुंचकर कई दस्तावेजों को खंगाला।

पढ़ें :- महाकुंभ की “मोनालिसा” की शादी पर बवाल: उम्र पर सवाल, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com