मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः सूरजपुर में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

Rakesh

सूरजपुर में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथी गांव में पहुंचकर जहां किसानों की फसलों को खा रहे हैं वहीं वन विभाग अपनी ओर से हाथियों को रिहायसी इलाकों से खदेड़ने की जदोजहद में लगा हुआ है। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इसी बीच ताजा तस्वीर रामनुजनगर वन परिक्षेत्र से निकल कर सामने आई है।

elephant
शेयर करें

सूरजपुर। सूरजपुर में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथी गांव में पहुंचकर जहां किसानों की फसलों को खा रहे हैं वहीं वन विभाग अपनी ओर से हाथियों को रिहायसी इलाकों से खदेड़ने की जदोजहद में लगा हुआ है। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इसी बीच ताजा तस्वीर रामनुजनगर वन परिक्षेत्र से निकल कर सामने आई है।

जहां हाथी रोड पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सूरजपुर में हाथी रिहायसी इलाकों तक पहुंच जा रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ग्रामीणों के घर को भी तोड़ दे रहे हैं। आज हाथी प्रेमनगर के कोदावरी मोड़ के पास सड़क पर घूमते दिखाई दिए। हाथियों के सड़क पर आ जाने से आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा।

शेयर करें