मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः एरियर के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, भुगतान न होने पर काम ठप करने की चेतावनी

Rakesh

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर में गुरुवार को कच्चे कर्मचारियों के समान काम-समान वेतन के एरियर के भुगतान के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मांगों के लिए कर्मचारी लगातार 10 दिन से नगर निगम गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गेट मीटिंग ‌की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला जी व‌ संचालन सचिव प्रवेश परोचा ने‌ किया।

protest
शेयर करें

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर में गुरुवार को कच्चे कर्मचारियों के समान काम-समान वेतन के एरियर के  भुगतान के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मांगों के लिए कर्मचारी लगातार 10 दिन से नगर निगम गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गेट मीटिंग ‌की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला जी व‌ संचालन सचिव प्रवेश परोचा ने‌ किया।

इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल व उपप्रधान बलदीप सिंह तुंबी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन समय रहते एरियर का भुगतान करे। उन्होंने बताया कि कई नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं ने हरियाणा सरकार के लेटर व सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम- समान वेतन के एरियर‌ का भुगतान कर दिया है।

इसको देखते हुए नगर निगम यमुनानगर में भी कर्मचारियों द्वारा धरना-प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में तो लागू कर दिया। जिसमें प्रशासन ने‌ आश्वासन दिया था कि एक महीने बाद आप के एरियर का भुगतान कर देंगे लेकिन आठ महीने का समय बीत जाने के बाद भी एरियर का भुगतान करने के वायदे पे‌ वायदे कर रही है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन संघ को आंदोलन और तेज करना पड़ेगा, जिसमें प्रशासन के बड़े अधिकारियों के‌ पुतले दहन, भूख हड़ताल व सभी कर्मचारियों द्वारा काम छोड़ो हड़ताल जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कहा कि अगर प्रशासन बातचीत के माध्यम से समस्याओं का हल नहीं करता तो आंदोलन जारी रहेगा।

संघ यह नहीं चाहता कि 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर कर्मचारियों द्वारा काम बंद करने पर शहर की सफाई व्यवस्था चरमराए। इस मौके पर‌ सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल,पब्लिक हेल्थ बी एंड आर के जिला प्रधान किशोर कुमार, मेवाराम, गुलजार अहमद, सोरण ढिलौड, रमन, राजकुमार ससोली, सुरेश शादीपुर, राजबाला, जीतो, कमलेश आदि मौजूद थे।

शेयर करें