मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः समान काम-समान वेतन के एरियर के लिए कर्मचारी उतरे सड़क पर

Rakesh

नगर निगम यमुनानगर जगाधरी में कार्यरत कर्मचारियों का समान काम-समान वेतन का एरियर न मिलने पर चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को 23 वें दिन प्रवेश कर चुका है। विरोध प्रदर्शन नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा शाखा नगर निगम यमुनानगर द्वारा किया गया।

protest
शेयर करें

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी में कार्यरत कर्मचारियों का समान काम-समान वेतन का एरियर न मिलने पर चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को 23 वें दिन प्रवेश कर चुका है। विरोध प्रदर्शन नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा शाखा नगर निगम यमुनानगर द्वारा किया गया।

अध्यक्षता शाखा प्रधान प़पला जी व मंच संचालन शाखा सचिव प्रवेश प्रोचा ने किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा प्रधान पपला व कोस अध्यक्ष गुलजार अहमद ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि नगर निगम यमुनानगर जगाधरी में कार्यरत कर्मचारियों का समान काम-समान वेतन का एरियर ना मिलने के विरोध में लगातार 23 दिन से आंदोलनरत हैं परंतु स्थानीय प्रशासन व नगर निगम यमुनानगर जगाधरी कर्मचारियों के साथ अड़ियल रवैया अपनाए हुए है।

जबकि नगर निगम यमुनानगर आयुक्त, उप निगम आयुक्त व डिप्टी कमिश्नर मुख्य सफाई निरीक्षक ने संघ को आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द समान काम समान वेतन का एरियर कर्मचारियों के खातों में भेज दिया जाएगा। लेकिन नहीं भेजा गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदर्शन में वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार धारीवाल, मुख्य सलाहकार राजकुमार सिसौली, जीतो देवी, कमलेश देवी, राजबाला आदि नेता मौजूद रहे।

शेयर करें