Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः समान काम-समान वेतन के एरियर के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी, किया प्रदर्शन

हरियाणाः समान काम-समान वेतन के एरियर के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी, किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर में 2 फ़रवरी को कच्चे कर्मचारियों के समान काम-समान वेतन के एरियर के लिए कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार कई दिनों से नगर निगम गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर में 2 फ़रवरी को कच्चे कर्मचारियों के समान काम-समान वेतन के एरियर के लिए कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार कई दिनों से नगर निगम गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

कर्मचारी कई दिनों से गेट मीटिंग, उल्टा झाड़ू प्रदर्शन व काले झंडों के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गेट मीटिंग की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला जी व‌ संचालन सह सचिव रमेश कुमार टोडरपुर ने‌ किया। इस मौके पर इकाई प्रधान पपला जी व वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल ने कहा  कि नगर निगम प्रशासन समय रहते एरियर का भुगतान करे।

उन्होंने बताया कि बहुत नगर निगमों,परिषदों व पालिकाओं ने हरियाणा सरकार के लेटर व सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम-समान वेतन के एरियर‌ का भुगतान कर दिया है। इसको देखते हुए नगर निगम यमुनानगर में भी कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन करने के बाद ‌कर्मचारियों की सैलरी में तो लागू कर दिया गया जिसमें प्रशासन ने‌ आश्वासन दिया था कि एक महीने बाद आप के एरियर का भुगतान भी कर देंगे, लेकिन आठ महीने का समय बीत जाने के बाद भी एरियर का भुगतान नहीं हुआ। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

उन्होंने  कहा कि अगर जल्द ही एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन संघ को आंदोलन को और तेज करना पड़ेगा। इस मौके पर जिला प्रधान प्रवेश प्रोचा, राजकुमार ससौली, गुलजार अहमद, सोरण ढिलौड, श्यामलाल जठलाना,  सुरेश कमलेश आदि नेता व कर्मचारी मौजूद थे।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com