मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरीः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

Rajni

यूपी के मैनपुरी जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं दूसरे बदमाश को भागते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

accused
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं दूसरे बदमाश को भागते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला बिछवा थाना क्षेत्र का है। बिछवा क्षेत्र के लोहरीपुरा में बीते 2 दिन पूर्व दुकान के बाहर सो रहे वृद्ध की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पवन और कुलदीप की रविवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पवन के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है, तो वहीं दूसरा आरोपी कुलदीप भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। घायल बदमाश पवन के ऊपर कई जनपदों में लूट और हत्या के मुकदमे भी दर्ज हैं।

शेयर करें