मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
खेल

इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, जानिए फाइनल में किससे होगा मुकाबला?

इंडिया वॉइस

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया और इस मैच में कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि टीम इंडिया फाइट कर रही है। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाए, लेकिन वो जीत के लिए नाकाफी रहे।

शेयर करें

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को  हराया और इस मैच में कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि टीम इंडिया फाइट कर रही है। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाए, लेकिन वो जीत के लिए नाकाफी रहे।

भारत ने इंग्लैंड के सामने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने पहले ही विकेट के लिए नाबाद 170 रन की साझेदारी करते हुए 16 ओवर में 170 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। टीम इंडिया को आखिर इस मैच में हार क्यों मिली आइए आपको इसका कारण बताते हैं।

वहीं रोहित शर्मा ने कहा था कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, लेकिन वो स्कोर बोर्ड पर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को देखते हुए जीत के लिए पर्याप्त रन नहीं टांग पाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने छोटी बाउंड्री वाली एडिलेड मैदान पर भारत को 168 रन पर रोक दिया जो उनके हक में रहा।

भारतीय गेंदबाजों ने इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मैच से पहले बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन एडिलेड में ना तो स्पिनर प्रभावी दिखे और ना ही तेज गेंदबाज। यही नहीं कोई भी गेंदबाज इस मैच में विकेट नहीं ले पाया और जोस बटलर व एलेक्स हेल्स को आउट करने में सफल नहीं रहा।

शेयर करें